फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी के अपहरण का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। किशोरी के अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी को सोते समय उठाकर ले जाने का प्रयास किया था। किशोरी अपने ननिहाल आई थी।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 10 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि नौ अप्रैल को उनकी 12 वर्षीय नातिन घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। तभी गांव का ही लोकेंद्र उर्फ लुक्का उसे उठा ले जाने लगा। तभी नातिन जा गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर परिजन दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी आरोपी एक किशोरी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल चुका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें