फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आईटीआई में घुसकर छात्रा को धमकाया, छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के राजघाट स्थित राजकीय आईटीआई में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा राजकीय आईटीआई में पढ़ती है और प्रतिदिन घर से कॉलेज आती-जाती है। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से एक युवक उसका पीछा कर अश्लील हरकतें कर रहा था। छात्रा ने शुरुआत में इस बारे में किसी को नहीं बताया। आरोप है कि हाल ही में युवक कॉलेज परिसर में पहुंच गया और छात्रा को धमकाया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने छात्रा को सुरक्षा का भरोसा देकर घर भेजा। इसके बाद छात्रा ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से शिकायत की।

मामला सामने आने के बाद महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी सवाल उठे हैं। कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मामले में समय रहते ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई में लापरवाही मिलने पर आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार, शिकायत की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें