फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से टकराई बाइक , चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला व मासूम सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं गाय भी गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार, शिवेंद्र कुमार, रचना देवी, रुद्र एक बाइक पर सवार होकर बुधवार को एट स्थित बैरागढ़ शक्ति पीठ के दर्शन कर देर शाम वापस उरई लौट रहे थे। जब उनकी बाइक झांसी कानपुर हाइवे स्थित गिरथान के पास पहुंची। तभी सामने गाय आ गई। जिससे बाइक टकरा गई। बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला रचना व मासूम रुद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें