फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, 24 लोग घायल

विज्ञापन
जालौन में झांसी कानपुर हाईवे एट के पास पिकअप पलटने से रोते बिलखते बच्चे व परिजन। संवाद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार 24 लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुन कर आसपास मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों की सूचना पर एट और पूंछ थाना पुलिस ने घायलों को निकालकर टोल की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर एक ओर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के धगुवां कला रोड निवासी 24 लोग बुधवार को दोपहर में पिकअप से झांसी जनपद के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित देवस्थान पर आषाढ़ मास की पूजा करने जा रहे थे। उनकी पिकअप जब एट व पूंछ थाना क्षेत्र के बार्डर पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार लक्ष्मी (50), शशि (60), मनीष (25), रमेश (40), रोहन (13), गायत्री (25), पूनम (40), ऋषि (13), मंगला (30), कार्तिक (12), दीपिका (7), वंश (14), रागनी (15), पूनम (30), ममता (40), रजनी (30), अंश (17), आकांक्षा (20), नंदन (11) और पूनम (35) समेत 24 लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची दोनों जनपदों की पुलिस ने घायलों को मोठ सीएचसी पहुंचाया। हादसा होने से लगभग एक घंटे तक हाईवे पर एक साइड जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप हटवाकर यातायात बहाल कराया। पूंछ थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें