फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने कार में पीछे से मारी टक्कर, कार सवार एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हाईवे पर किनारे खड़ी कार में डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार आगे खड़े दूसरे डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार किसान की मौत हो गई और एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने वाले डंपर चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बनफरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (52) अपने तीन रिश्तेदारों के साथ कार से मंगलवार की दोपहर बेटी की नंद की शादी में शामिल होने झांसी जा रहे थे। जब उनकी कार झांसी कानपुर हाईवे स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंची। तभी उन्होंने कार सड़क किनारे खड़े डंपर के पीछे खड़ी कर दी। इस बीच पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार राजेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक श्यामजी यादव(23) निवासी बघौरा बाइपास उरई गंभीर रुप से घायल हो गया, उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं टक्कर मारने वाले डंपर चालक को घायल अवस्था में रेफर कर दिया गया है। जबकि कार सवार अमरेंद्र, विजय सिंह बाल-बाल बच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र दो भाई एक बहन में बड़े थे। पत्नी रमा, बेटी प्रियंका, राधा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें