फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी और कानपुर देहात के ध्यानार्थ....बाइक में कंटेनर ने मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन) । दवाई लेने आटा बस स्टैंड जा रहे बाइक सवार टोल कर्मियों की बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन

टोल कर्मी शिशुपाल (25) निवासी गांव बघौनिया थाना मोंठ जिला झांसी और रामू (24) निवासी गांव मंडौली थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात आटा टोल पर कार्यरत थे। मंगलवार की रात दोनों आटा बस स्टैंड के पास स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने बाइक से जा रहे थे। टोल से लगभग आधा किलोमीटर आगे सूर्या होटल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर टोल मैनेजर समेत अन्य स्टाफ व पुलिस भी पहुंच गई। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप ने बताया कि टक्कर मारने वाले कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को भी सूचित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें