फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/रामपुरा। अलग-अलग सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। रामपुरा थाना क्षेत्र के छौना गांव निवासी सीमा(40) अपने पति राजेंद्र सिंह(44) के साथ बाइक से आशा सम्मेलन में भाग लेने उरई आई थी। दंपति वापस जा रहे थे, तभी जालौन रोड स्थित आईटीआई के पास तेज रफ्तार मारुति वैन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरो ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

उधर, रामपुरा माधौगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार सुशील कुमार शाक्य निवासी कुरसेड़ा थाना माधौगढ़ को माधौगढ़ की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें