फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। खेतों पर किसान के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने पड़ोसी के घर को भी चपेट में ले लिया। ऊंची लपटें व धुआं उठता देख गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाना शुरू किया। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जल चुका था। गृहस्वामी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी रफीक शनिवार की सुबह परिवार के साथ खेतों पर कटाई करने गया था। घर में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने पड़ोसी जाबिर के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कड़ोरे के घर में रखा फ्रिज, बेड, दो बक्से, अलमारी, टीवी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े, 13 क्विंटल गेहूं व 76 हजार रुपये जल गए। जबकि जाबिर के घर में मामूली नुकसान हुआ। रफीक ने बताया कि अगले माह पुत्री की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें