कोटरा। थाना क्षेत्र के खदानी गांव निवासी राजेश्वर उर्फ राजू (28 ) ने रविवार की रात खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। रात में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन कुछ समय से घर में बीमारी व अन्य समस्याएं आने से आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था। इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया। बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी दीपिका सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)