फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच दिन से लापता वृद्ध का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। पुत्रवधू ने रविवार को ही वृद्ध की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र में करीब साढ़े 10 बजे छहपुला के पास काम के लिए जा रहे लोगों को देवेंद्र कुमार के खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ दिखा। खेत में शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से निकल रहे लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देखने में तीन से चार दिन पुराना लग रहा था।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल दोहरे के (70) रूप में हुई। जानकारी मिलते ही पुत्रवधू इंद्रावती भी मौके पर पहुंच गई। इंद्रवती ने बताया कि ससुर चार मार्च की शाम करीब छह बजे किसी काम के चलते गल्ला मंडी गए थे तबसे नहीं लौटे। उनकी काफी खोजबीन भी की थी लेकिन उनका पता नहीं चला। आठ मार्च को उन्होंने कोतवाली में ससुर की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी और सोमवार को उनका शव मिला है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें