फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मायके में रह रही महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शाहगंज में रविवार को महिला ने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से तनाव में थी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी नबी मोहम्मद की पुत्री तमन्ना (25) ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने बताया कि तमन्ना की शादी तीन वर्ष पहले रामपुरा निवासी कासिम के साथ हुई थी। पति से विवाद के बाद वह पिता के यहां रह रही थी। बताया कि कुछ समय से वह तनाव में थी। किसी को कुछ जानकारी भी नहीं दे रही थी।
विज्ञापन

तनाव के चलते ही उसने आत्महत्या की है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें