फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, 24 घायल

विज्ञापन
घायल रीना - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। अन्ना मवेशी को बचाने में सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आटा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर में सवार 24 लोग घायल हो गए। हाईवे पर चीख पुकार मचती देख राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। तब तक सूचना पाकर आटा व कालपी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि सभी घायल एक ही गांव उकासा के हैं, फिलहाल पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आटा क्षेत्र के उकासा गांव के करीब 30-35 महिला-पुरुष और बच्चे शुक्रवार सुबह कालपी स्थित वनखंडी देवी मंदिर पर चढ़ावा चढ़ाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से गए थे। वहां से लौटते वक्त करीब दोपहर दो बजे के आसपास जब ट्रैक्टर-ट्राली भभुवा मजार के पास पहुंची तभी सामने अन्ना मवेशी आ गया, जिसे बचाने के में चालक धीरेंद्र ने स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो दिया और देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलट गया।
इतना ही पलटने के बाद भी ट्रैक्टर की रफ्तार के कारण ट्राली चार मीटर तक घसीटती चली गई। ट्राली पर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल दौड़कर खून से सराबोर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को निकालना शुरू किया। इस बीच दो थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को उरई मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां पर गांव निवासी घायल राम जानकी, सियाराम, लक्ष्मण, पूजा, आकांक्षा की हालत गंभीर देख उन्हें झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घायलों के परिजनों की भीड़ भी मेडिकल कालेज पहुंच गई। डॉक्टरों की टीम भी घायलों के इलाज में जुटी नजर आई।
विज्ञापन

ये हुए घायल
रामजानकी(55), सियाराम (65), श्यामादेवी (55), चंद्रा (40), विनीता (25), मालती (40), कपूर सिंह (45), रामलाल (45), पूजा (35), आकांक्षा (13), गोमती (40), मुन्नी (28), वंदना (15), उर्मिला (25), राजवती (53), भगवत (45), ऊषा (18), लक्ष्मन (8), प्रियंका (18), महेंद्र कुमार (50), धीरेंद्र (22), रीना (7), श्रीराम (60), हंसमुखी (50)
बिखरा सामान, चीखों से गूंजा हाईवे
घायलों के घटनास्थल से हटने के बाद भी जिसने वहां का नजारा देखा, उसका दिल दहल उठा। हाईवे पर कांच की टूटी चूड़ियां, खून के बीच पड़े बच्चों के जूते चप्पल व बुजुर्गों के थैले देखकर समझ में आ रहा था कि हादसा कितना भयानक रहा होगा। पुलिस ने काफी देर तक किसी को सामान के आसपास फटकने नहीं दिया। हाईवे का यातायात भी बाधित रहा।
हाईवे के लिए भी खतरनाक अन्ना मवेशी
उरई से लेकर आटा और कालपी का हाईवे हो या फिर उरई से एट तक का हाईवे सभी जगहों पर दिन रात अन्ना मवेशियों के भरमार रहती है। यह मवेशी कब किस वाहन के सामने दौड़कर टकरा जाए कोई नहीं जानता। मवेशियों को बचाने के चक्कर में कई हादसे हो चुके हैं। अब इनकी भीड़ जालौन और कदौरा के हाईवे पर भी नजर आने लगी है।

घायल उर्मिला- फोटो : ORAI

घायल वंदना व कपूर सिंह- फोटो : ORAI

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों का इलाज करते डॉक्टर- फोटो : ORAI

आटा के पास हाईवे पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें