फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शादी समारोह में होटल से बैग चोरी कर ले गया नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में आयोजित शादी समारोह से एक नकाबपोश चोर बैग चोरी कर ले गया। बैग में कैमरामैन का ड्रोन कैमरा रखा हुआ था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कैमरामैन ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बे से सटे पड़री स्थित मां शकुंतला होटल में मंगलवार को शादी थी। इसी दौरान एक नकाबपोश चोर होटल का गेट खोल कर अंदर घुसा और कुछ देर बाद एक बैग चोरी कर गेट के बाहर हो गया। कुछ देर बाद कैमरामैन ने ड्रोन कैमरे का बैग देखा तो गायब था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो नकाबपोश बैग ले जाता नजर आया। कैमरामैन अमित वर्मा निवासी एट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें