फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब के लिए रुपये न देने पर युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। शराब के लिए रुपये न देना एक युवक को भारी पड़ गया। जब उसने विरोध किया तो उसको मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इटावा जिले के बिठौली थाना क्षेत्र के गुपिया खार निवासी भीखम सिंह बुधवार को सब्जी लेने के लिए कंजौसा थाना रामपुरा आया हुआ था। तभी सब्जी की दुकान के पास बैठा सहाब सिंह शराब पीने के लिए भीखम से दो सौ रुपये मांगने लगा। जिस पर भीखम ने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार कटियार ने बताया कि मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें