फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झपकी आने से गिट्टी से लदा डंपर हाईवे पर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
फोटो - 01 हाईवे पर पलटा डंपर व फैली गिट्टी। संवाद
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित संकट मोचन मंदिर के सामने बृहस्पतिवार की सुबह गुरसराय से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा डंपर पलट गया। सड़क पर फैली गिट्टी से यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी देवेंद्र (45) गुरसराय से डंपर में गिट्टी लादकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे कानपुर जा रहा था। संकट मोचन मंदिर के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करता हुआ दूसरी लेन में जाकर पलट गया। इससे उसमें लदी गिट्टी सड़क पर फैल गई। इससे करीब आधे घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही आटा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके बाद क्रेन मंगवाकर हाईवे पर पलटे डंपर को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें