फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके कपड़ों की जेब में मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली से अपनी बेटी की शादी के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के मोहल्ला झलकारीबाई नगर निवासी राजेश कुमार वर्मा (47) ने अपनी बेटी मोहिनी का रिश्ता दिल्ली में तय किया था। 11 मार्च को दिल्ली में बेटी की शादी थी। इसलिए वह पत्नी मंजू, बेटी मोहिनी व बेटों बोस कुमार व यस के साथ अन्य परिजनों संग दिल्ली गए थे। शादी संपन्न होने के बाद सभी परिजन बस से और राजेश बाइक से घर आ रहे थे।
बुधवार की रात बाइक जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा के पास पहुंची कि तभी इसकी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त करवाई। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी मोहिनी को जब पिता की मौत की खबर मिली तो वह बिलख उठी और बोली कि शादी के बाद वह पिता से दोबारा भी नहीं मिल पाई और उसके पिता का साया उसके ऊपर से उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें