उरई। होली के त्योहार को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ की छुट्टियां रद कर दीं और रोस्टर के अनुसार विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। साथ ही ऑन कॉल विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि नेत्र, हड्डी, ईएनटी जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगा दी गई है।
13 मार्च से 16 मार्च तक विशेषज्ञ चिकित्सक रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करेंगे। त्योहार पर छुट्टी मांगने पर तीन स्टाफ की छुट्टी रद कर उन्हें निर्धारित ड्यूटी करने को कहा गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने बताया कि लेबर रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर रहेंगीं। जरूरत पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी सेवाएं दी जाएंगी। सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम 05162-252516 को सक्रिय कर दिया गया है।
एंबुलेंस सेवा भी अलर्ट मोड पर
एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी शबाब अहमद ने बताया कि त्योहार पर एंबुलेंस सेवा अलर्ट कर दी गई है। 108 नंबर की 23 और 102 नंबर की 21 एंबुलेंस जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी के अलावा चिह्नित प्वाइंट पर लगा दी गईं हैं। एंबुलेंस स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। सूचना पर तत्काल पहुंचकर पीड़ित की मदद करेंगे।
बिजली की समस्या का तत्काल होगा समाधान
होली पर अगर किसी तरह कहीं तार टूटे या फाल्ट हुए तो तत्काल बिजली विभाग उस पर कार्रवाई करेगा। अधिशासी अभियंता से लेकर लाइनमैन तक सक्रिय रहेंगे। इसको लेकर बिजली विभाग ने नंबर भी जारी किए हैं।
नाम नंबर
कंट्रोल रूम -7318124866
अधिशासी अभियंता शहरी-9415909400
अधिशासी अभियंता ग्रामीण-9415909405
एसडीओ जालौन-9415909403
एसडीओ कुठौंद-9415909524
एसडीओ कालपी-9415909402
एसडीओ कदौरा-9453021159
एसडीओ माधौगढ़-9515909528
एसडीओ उरई-9415909404
एसडीओ शहर द्वितीय-9415090599
एसडीओ ग्रामीण-8004912533
एसडीओ कोंच-9415909401
साफ सफाई और पानी का होगा इंतजाम
नगर पालिका ईओ राम अचल कुरील बताया कि होली पर कर्मचारी साफ-सफाई के लिए तैयार रहेंगे। अगर कहीं शिकायत मिलती है तो तत्काल समाधान करवाया जाएगा। वहीं जल संस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता श्याम बहादुर ने बताया कि ने जल संस्थान ने भी नंबर जारी किया है। अगर कहीं लीक, टैंकर और पानी की समस्या होगी तो उसका समाधान करवाया जाएगा।
नगर पालिका, ईओ-8189078196
अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान-8114002471
-
शराब बेचने व खुले में पीने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
कोंच। एसडीएम ज्योति सिंह व सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी की अगुवाई में आबकारी निरीक्षण बीके सिंह व कोतवाल विजय कुमार पांडेय ने कस्बे के देशी व अंग्रेजी शराब का निरीक्षण किया। अधिकारियों सेल्समैनों को चेतावनी दी कि दुकानों के आसपास भीड़भाड़ न लगने दें। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध माल का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। बंदी के दिन चोरी छिपे शराब की बिक्री की सूचना मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब खरीदता है तो उसका नाम पता और मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करना होगा। शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। (संवाद)
दो बजे तक खेली जाएगी होली, 2:30 बजे से नमाज
कोंच। होली व जुमा एक ही दिन 14 मार्च को पड़ने को लेकर बुधवार को कोतवाली मेें पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि दो बजे तक ही होली खेलें। 2:30 बजे से जुमे की नमाज पढ़ने का समय मुकर्रर किया गया है। एसडीएम ज्योति सिंह ने कहा कि अगर कहीं भी कोई समस्या आए तो तत्काल अधिकारियों को सूचना दें। (संवाद)
-
फोटो-20-उरई में होली खेलते स्कूली बच्चे। संवाद
फोटो-21-कोंच के स्कूल में होली खेलते स्कूली बच्चे। संवाद
फोटो-22-विनायक एकेडमी में होली खेलते बच्चे। संवाद
स्कूलों में जमकर खेली बच्चों ने होली, रंगे नजर आए चेहरे
कोंच। कस्बे के स्कूलों की छुट्टी होते ही बच्चे होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेली और सड़कों तक धमाल किया। स्कूलों में बनाए गए होलिकोत्सव में बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी होली के रंगों में रंग गईं। बाजारों में भी बच्चे अपने बड़ों के साथ रंग और पिचकारियां खरीदने में लगे है। कस्बे में सभी स्कूलों में होली पर्व को लेकर बच्चों की छुट्टियां कर दीं गईं। बुधवार को स्कूल प्रशासन ने जैसे ही पर्व मनाने की छूट दी वे ही बच्चे एक दूसरे पर रंगों और गुलाल की बौछार करने लगे। घंटों होली खेलने के बाद वे रंगों में सराबोर होकर रास्ता भर मस्ती करते हुए अपने घरों को पहुंचे। (संवाद)
दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम में एसडीएम ने बांटे पकवान
कोंच। सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति ने बुधवार को होली के पर्व पर जरूरतमंदों को गुझिया, पपड़ियां व मिष्ठान का वितरण किया। एसडीएम ज्योति सिंह ने गुझिया, पपड़ियां के पैकेट वितरित किए। संस्था के सदस्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर ने पर्वों और त्योहारों पर गरीबों की मदद करने और उन्हें भी त्योहारी खुशी प्रदान करने की बात कही। (संवाद)
10:37 बजे तक जलेगी होली
फोटो-19-मनीष महाराज
कालपी। ज्योतिषाचार्य मनीष महाराज ने बताया कि 13 मार्च रात 10:37 बजे तक जलाई जाएगी। 15 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। 14 मार्च को अंझा रहेगा। 16 मार्च को भैया दूज मनाया जाएगा। कालपी नगर के प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। सीओ एक सिंह का कहना है होलिका दहन की जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। (संवाद)
होली स्पेशल एक और ट्रेन का संचालन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 05325-26 का संचालन 11 से 24 मार्च तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। ट्रेन नंबर 05325 गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी, जो उरई अपने निर्धारित समय सुबह 7:18 बजे आएगी। मुंबई से ट्रेन नंबर 05326 का संचालन गुरुवार और सोमवार को होगा। यह ट्रेन उरई अपने निर्धारित समय सुबह 6.28 बजे आएगी। (संवाद)
आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव, जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की गई है। आरपीएफ की ओर से हेल्पलाइन नंबर 139 और जीआरपी उरई थाना का हेल्पलाइन नंबर 05162- 252729 हैं। साप्ताहिक और त्योहार होली स्पेशल ट्रेन में रात के समय स्कॉर्ट लगाया गया है।
सभी 90 बसें संचालित की जाएंगी
उरई। रोडवेज बेड़े की सभी 90 बसें त्योहार पर अलर्ट कर दी गईं हैं। एआरएम केके आर्य का कहना है कि त्योहार पर कोई भी बस खड़ी नहीं रहेगी। जिस रूट पर सवारियां आएंगी, उस रूट पर बसें संचालित की जाएंगी। दिल्ली रूट पर 24 बसें संचालित होंगी। साथ ही झांसी, कानपुर, लखनऊ, हमीरपुर व बांदा मार्ग पर बसें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। त्योहार पर स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी गईं हैं। (संवाद)
14 को रहेगी शराब बंदी
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 14 मार्च को जिले के सभी थोक व फुटकर आबकारी दुकानें, देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों तथा रेस्टोरेंट बार बंद रखे जाएंगे। बंदी की अवधि का कोई प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नहीं होगा। (संवाद)