फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आठ घंटे तक लगा रहा 20 किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात भीषण जाम लग गया। यमुना पुल पर मौरंग से भरा एक ट्रक खराब होने से यह स्थिति बनी। करीब 20 किलोमीटर तक फैले इस जाम में हजारों यात्री आठ घंटे तक फंसे रहे। यह जाम शुक्रवार रात करीब एक बजे शुरू हुआ। मौरंग से लदा ट्रक यमुना पुल पर अचानक खराब हो गया था। पुराने यमुना पुल पर प्रतिबंध के कारण सारा यातायात नए पुल पर निर्भर था। इससे पुल पर पहले से ही भारी वाहनों का दबाव था। ट्रक खराब होते ही वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते जाम चौरा से लेकर उसरगांव तक फैल गया। कई यात्री शादी समारोहों से लौट रहे थे। उनकी घर वापसी प्रभावित हुई। कुछ यात्रियों की सुबह की यात्राएं भी बाधित हुईं।
विज्ञापन

जाम के कारण खराब ट्रक तक क्रेन पहुंचाना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब छह बजे ट्रक को हटाया जा सका। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे शुरू हुआ। हालांकि, वाहनों की लंबी कतार खत्म होने में करीब छह घंटे और लग गए। यातायात पूरी तरह सामान्य होने में दोपहर तक का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें