फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर सभी मौरंग डंपों को सीज किया

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अवैध रूप से मौरंग खनन करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया के निर्देश पर गुरुवार को जालौन एसडीएम संजय खत्री सुल्तानपुर, हुकुमपुर, डिकौली, सिद्धपुरा में फौज फाटे के साथ छापा मारकर सभी मौरंग के डंपों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

रामपुरा व माधौगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में लाखों रुपए कीमत की मौरंग डंप करने की शिकायतें इधर कुछ दिनों से मिल रही थीं। जिलाधिकारी ने इसे संज्ञान में लेते हुए सख्त कदम उठाए। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को खनिज विभाग व एसडीएम जालौन संजय खत्री की अगुवाई मेें तहसीलदार लेखपाल कानूनगो व भारी पुलिस बल के साथ छापा मारकर सभी मौरंग डंपों को सीज कर उन्हें संबंधित गांव के प्रधानों के सुुपुर्द कर दिया और निर्देश दिए कि जब तक मौरंग डंपों को नीलामी नहीं हो जाती तब तक सीज किए गए डंपों से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। जानकारी मिली है कि प्रशासन की नजर सला मौरंग घाट से रात के अंधेरे में हो रहे खनन पर भी है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही यहां भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें