उरई (जालौन)। साहब।़ दबंगों ने बंदूक के बल पर मेरी 9 बीघा जमीन का जबरन बैनामा करा लिया है। मुंह खोलने पर वह जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह आरोप लगा एक व्यक्ति ने एसपी नवनीत कुमार राणा से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिनौरा निवासी माता प्रसाद ने मंगलवार को एसपी नवनीत कुमार राणा को दिए प्रार्थना पत्र के बताया कि सोमवार की सुबह तकरीबन 7 बजे वह शहर के स्टेशन रोड स्थित फर्नीचर की दुकान पर काम कर रहा था। तभी राजेंद्रनगर निवासी सुशील कुमार अपने साथी आशीष तथा नंद किशोर निवासी बल्दाऊचौक के साथ आए और जबरन बंदूक के बल पर पकड़ ले गए। फिर मारपीट कर उसकी नौ बीघा जमीन जो कि राहिया मौजे में है अपने नाम बैनामा करा ली। इससे पहले उसको बेरहमी से मारा पीटा तथा मुंह खोलने पर उसे व उसके इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।