फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की फरियाद सुन परखी हकीकत

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच/जालौन/मुहम्मदाबाद(जालौन)पीड़ित की मदद पुलिस ठीक ढ़ग से कर रही है या नहीं इसको परखने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट आइना के तहत रविवार को एसपी सुनील सक्सेना ने आटा थाने में पीड़ितों की समस्याएं सुनकर पुलिस की मदद की हकीकत परखी। एसपी ने दस एनसीआर,व दस शिकायती पत्र देने वाले लोगों पर थाने पर बुलवाया और उनसे पुलिस कार्रवाई की हकीकत जानी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसपी ने कहा पुलिस अपनी कार्यशैली से जनता के विश्वास पर खरी उतरे तभी जनता पुलिस से जुडे़गी और अपराधी पुलिस से डरेगें। इस दौरान थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार सिंह के अलावा सभ्रान्त नागरिक मौजूद रहे। वही मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक थानाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और अब तक पुलिस की कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान अनिल निरंजन, रामप्रकाश, बृजेश, महिपाल आदि मौजूद रही। इधर उरई कोतवाली में सीओ वंशराज यादव व कोतवाल वीपीचतुर्वेदी ने प्रोजेक्ट आइना में आए फरियादियों की समस्यांए सुनी। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल मनवीर सिंह की अध्यक्षता और एसएसआई हरीशसिंह व दरोगा शशिभूषण सिंह की मौजूदगी में कोतवाली में प्रोजेक्ट आइना का आयोजन किया गया। इसमें दर्ज मुकदमों में अब तक की गई कार्यवाई की समीक्षा की गई। कोर्च के जवाहरनगर निवासी आलोक कुशवाहा का उसकी पत्नी द्वारा ही उत्पीड़न करने का मामला सामने आया। पिछले दिनों विरोधियों की गोली से घायल युवक मनोज कुशवाहा के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और पीड़ित को धमकियों की बात सामने आई। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह व कोतवाल सतेंद्र राठौर की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में प्रोजेक्ट आईना का आयोजन किया गया। जिसमें एक माह से पूर्व के विचाराधीन मामलों की समीक्षा की गई। जिसमें तकरीबन 45 मामलों में कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें