फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनोग्राफर्स का भी ग्रेड-पे बढ़ाया जाए

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। जिला न्यायालय परिसर में उत्तर प्रदेश दीवानी वैयक्तिक सहायक और स्टेनोग्राफर संघ का आंठवा प्रांतीय अधिवेशन हुआ।अधिवेशन में संगठन का चुनाव हुआ। अपने संबोधन मेें संघ के मनोनीत अध्यक्ष ने पद नाम परिवर्तित कर ग्रेड-पे बढ़ाए जाने की मांग की उठाई ।
विज्ञापन

रविवार को हुए अधिवेशन का शुभारंभ जिला जज विनोद कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर शकील मोइन ने दीप प्रज्जवलित करके किया । अधिवेशन में इलाहाबाद के राजेन्द्र मोहन श्रीवास्तव को संघ का प्रांतीय अध्यक्ष, वाराणसी के नरेन्द्र कुमार उपाध्याय को प्रांतीय महासचिव और हरनारायण सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया क्षगया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए । मनोनीत प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा लिपिकीय संवर्ग के समान स्टेनोग्राफर्स का भी ग्रेड पे 2800 की जगह 4200 किया जाए। साथ ही स्टेनोग्राफर्स का पद नाम परिवर्तित करते हुए पीए ग्रेेड 1, पीए ग्रेड 2, पीए ग्रेड 3 करने के अलावा एक अतिरिक्त टाइपिस्ट नियुक्त करने एवं स्टेनोग्राफर्स को प्रत्येक तीन वर्ष बाद पांच हजार रुपये एक मुश्त परिधान भत्ता दिलाए जाने और राज्य कर्मचारियों की भांति दीवानी न्यायालय स्टेनोग्राफर्स को मिल रहे विशेष यात्रा भत्ता/प्रतिपूर्ति भत्ता राशि को बढ़ाया जाए। अधिवेशन का संचालन प्रांतीय उपाध्य प्रमोद कुमार शुक्ला ने किया ।अंत में जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश कटियार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें