एट/उरई(जालौन)। डीएम रामगणेश ने एट थाने का औचक निरीक्षण कर वहां तैनात सिपाहियों की समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंनेे थाने की सफाई व आवासों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने थाने में ही चौपाल का आयोजन कर क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। नहराें में पानी का मुद्दा छाया रहा।
रविवार को डीएम रामगणेश औचक निरीक्षण करने एट थाने पहुंचे। अचानक डीएम को सामने देख एसओ बीरेन्द्र सिं भौचर रह गए । डीएम ने थाने का निरीक्षण कर वहां साफ सफाई देखी। इसके बाद मालखाने व अभिलेखों के रखरखाव को देखा। थाने पर मौजूद सिपाहियों से उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने मैस में बनने वाले खाने की गुणवत्ता परखी। थाने के निरीक्षण पर डीएम ने संतोष जताया।इस दौरान किसानोंने छुट्टा जानवर घूमने से फसलों की बर्बादी की शिकायत की।डीएम ने पुलिस को छुट्टा जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा गांवों में कांजी हाउस होंगी, उसमें आवारा जानवर बन्द करें अगर फिर भी पशुपालक नहीं मानते तो उनको ग्रामीण गौशाला में भेज दें। वही पिण्डारी निवासी बेटीबाई ने डीएम से विधवा पेंशन ने मिलने की बात कही। डीएम ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को महिला की पेंशन बनवाने के निर्देश दिए।वही जमरोही के किसान रामकुमार , बलवीर आदि ने डीएम को बताया कि अभी तक उनके गांव मेें टेल क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंचा है जिससे उनके खेत सूखे पड़े है। इसके अलावा अन्य किसानों ने भी पानी की समस्या को सामने रखा। डीएम ने अधिशाषी अधिकारी नहर विभाग पर मोबाइल पर कहा कि अगर दो दिन तक टेल तक पानी नही पहुंचा तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई गांवों के ग्रामीण व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।