फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावई बैंक चोरी में तीन शातिर धरे गए

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव बावई स्थित जेडीसी बैंक में सेंध लगाकर 12 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही सवा लाख रुपये बरामद किए हैं। पूरे घटनाक्रम में हैरत की बात ये है कि जरा जरा सी बात पर प्रेस कांफ्रेंस करने वाली पुलिस ने इतनी बड़ी वारदात के खुलासे का जिक्र मीडिया में नहीं किया। चुपके से लिखापढ़ी कर तीनों चोरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पुलिस का गु़डवर्क सवालों के घेरे में है। स्वाट टीम प्रभारी मनोज ने बताया कि वारदात को सात लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। इनमें चार अभियुक्त अभी भी फरार है।
विज्ञापन

बीती 24-25 सितंबर की देर रात बावई स्थित जेडीसी बैंक को चोरों ने निशाना बनाया था। सेंध लगाकर करीब 12 लाख रुपये पार कर दिए थे। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम को लगाया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शातिर चोर संजीव श्रीवास्तव निवासी नयापटेल नगर उरई, उसके साथी सत्यम सागर, प्रताप भदौरिया निवासी मोहल्ला बनारसीदास औरेया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सवा लाख रुपये बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शातिर चोर भागीरथ, अजय, रवि व सोनू निवासी औरेया की पुलिस तलाश कर रही है। स्वाट टीम प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें