फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन फूल की पंखुड़ी की तरह, संभाल कर रखें

Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर गुरुवार को दूसरे दिन भी योग गुरु बाबा रामदेव ने योग के गुर सिखाए। साथ ही संदेश दिया कि जीवन फूल की पंखुड़ियों की तरह है, इसे संभाल कर रखना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति रोजमर्रा के काम के बीच थोड़ा सा समय भी योग के लिए निकाल ले तो जीवन भर निरोग रह सकता है। योग विधि सिखाते हुए कहा कि तेज दिमाग व निरोगी काया के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति व्यायाम-प्राणायाम करें। उधर, बाबा रामदेव की एक झलक पाने के लिए स्कूली बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सड़क के किनारे कतारबद्ध खड़े रहे। युवतियों ने मोबाइल के कैमरे से उनकी खूब तस्वीरें भी खींची।
विज्ञापन

योग शिविर में बाबा रामदेव ने सबसे पहले सभी का अभिवादन किया, फिर योग का सूक्ष्म प्रशिक्षण देते हुए व्यायाम कराया। उन्होंने व्यायाम और आसन में फर्क बताते हुए कहा कि व्यायाम तेजी से और आसन धैर्य से करना चाहिए। उन्होंने हाथ की उंगलियों से लेकर शीर्षासन तक करके उसके लाभ बताए। कहा कि डायबिटीज हो, मोटापा हो, हाई ब्लड प्रेशर हो, अस्थमा हो अथवा पथरी, सभी रोगों के लिए एक ही मंत्र है वह है योग। योग विद्या करके स्वस्थ भारत का निर्माण करें, स्वयं धनवान बने और देश को समृद्धिशाली बनाए।
शिविर में बाबा रामदेव को प्रणाम करने के लिए मंच पर हरेंद्र विक्रम सिंह, राजेंद्र वर्मा, सच्चिदानंद, बसंत महेश्वरी, जितेंद्र राजावत, नरेंद्र जादौन, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, वंदना श्रीवास्तव, ममता स्वर्णकार, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर आदि पहुंचे। बाबा रामदेव ने सभी को आशीर्वाद स्वरूप तुलसी की माला भेंट की और शक्तिशाली भारत का निर्माण करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उधर, जालौन में बंगरा रोड पर कुशलपाल सिंह लल्ला के आवास पर योग गुरु रामदेव का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर रामदेव ने कहा कि करो योग - रहो निरोग। उन्होंने स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर पूर्ण बहुमत के साथ स्थिर सरकार बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। इस अवसर पर वाचस्पति मिश्रा व अखिलेश गुप्ता ने योग गुरु को स्मृति चिंह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनिल मित्तल, सतीश कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजा विशभनोई, देवराज सिंह गुर्जर, विवेक कुशवाहा, कैलाश बाबू बर्मा, सिंटू महाराज, दुर्गेश शास्त्री, डॉ. सुनील, सौरभ पुरवार, केसी पाटकार आदि मौजूद रहे।
उधर, माधौगढ़ गल्ला मंडी परिसर में योग दीक्षा एवं राष्ट्र निर्माण सभा में योग गुरु बाबा रामदेव ने माधौगढ़ क्षेत्रवासियों को योग का ज्ञान दिया और कहा कि जब शरीर स्वस्थ रहेगा तो सारे काम पूरे होंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश को दीमक की तरह खाने वालों को इस लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना है। अपने वोट से देश के विकास की तकदीर लिखना है। इस मौके पर पूर्व विधायक संतराम सेंगर, उदयभान सिंह, ब्रजवीर सिंह, राजकुमार सिंह, धीरेंद्र, गुरुदत्त शुक्ला, राजा साहब आदि मौजूद रहे। उधर, एट में भी रामदेव का जोरदार स्वागत हुआ। यहां पर राहुल उपाध्याय, नीरज पालीवाल, रणजीत, मानवेंद्र, श्रीगोविंद गुप्ता, भगवती सागर, पूर्व सांसद भानु प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें