फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीकत जानने बड़ागांव पहुंचे कमिश्नर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत जानने मंडलायुक्त सत्यजीत ठाकुर बड़ागांव पहुंच गए। हैरानी जताई कि गांव की जनसंख्या के लिहाज से मतदाताओं की संख्या कम है। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह सभी पात्रों को मतदाता सूची में शामिल करें।
विज्ञापन

झांसी मंडलायुक्त श्री ठाकुर ने मंगलवार की देर शाम ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुंचकर चौपाल लगाई और फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में गांव वालों और बीएलओ से जानकारी ली। उन्होंने आश्चर्य जताया कि गांव की जनसंख्या के लिहाज से मतदाता संख्या कम है और महिला मतदाताओं का प्रतिशत और भी कम है। उन्होंने एसडीएम आनंद शुक्ल को निर्देश दिए कि कैंप लगाकर सभी को मतदाता बनवाएं ताकि कोई छूट न जाए। मंडलायुक्त सत्यजीत ठाकुर से गांव के ब्रजमोहन निरंजन, रवीश निरंजन, कन्हैया लाल वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव में दस साल पहले पानी की टंकी बनी है लेकिन आज तक वह चालू नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले की मुख्य अभियंता जलनिगम से जांच कराएंगे। इस मौके पर गांव के लोगों ने विकलांग पेंशन की भी शिकायत भी की। जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम आनंद शुक्ल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें