फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालटेन न लाने पर प्रसव के लिए जिला अस्पताल भेजा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया में कई हफ्तों से बिजली व्यवस्था न होने के कारण लालटेन की रोशनी में प्रसव कराए जा रहे हैं। 16 नवंबर को लालटेन न महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहनदास पाल पुत्र हरीराम निवासी परधानी 16 नवंबर की देर शाम करीब नौ बजे पत्नी अनीता को प्रसव कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर ले गए। चिकित्सालय में नर्स ने कहा कि लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। आप लालटेन लेकर आओ किंतु महिला के पति के इनकार करने पर नर्स ने कहा कि रोशनी की व्यवस्था तुम्हें करनी पड़ेगी। जब प्रार्थी लालटेन नहीं ला पाया तो नर्स ने महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जिसके कारण महिला को काफी परेशानी हुई तथा प्राइवेट चिकित्सालय की शरण में जाना पड़ा।
आराम सिंह परिहार दमा, मान सिंह पाल छिरिया, मुकेश पाल छिरिया, महेंद्र सिंह गुर्जर, गुलाबपुरा, छुन्ना पाल छिरिया, हुकुम सिंह पाल छिरिया ने जिलाधिकारी, सीएमओ तथा एडी को प्रार्थनापत्र भेजकर चिकित्सालय में बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें