उरई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मड़ोरा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में किया गया।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार तृप्ति यादव ने कहा कि तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में स्कूलों में चर्चा की जाए। साथ ही जो लोग तंबाकू छोड़ना चाहते हैं, वे जिला अस्पताल स्थित तंबाकू उन्मूलन केंद्र में जाकर सलाह ले सकते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर के चिकित्साधिकारी डा. इदरीश ने कहा कि सभी स्कूलों को तंबाकू मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला में डा. दीपक वर्मा, डा. पूजा, डा. जूही, डा. मयंक आदि ने भी विचार रखे। ब्यूरो