फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। खाना बनाने के लिए पेड़ से लकड़ियां तोड़ रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन से चिपककर मौत हुई। पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जिला टीकमगढ़ के बरखेड़ा निवासी किशना (45) पुत्र अर्जुन अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम अकोढ़ी दुबे में खेतों की कटाई करने के लिए आया था। वहीं अकोढ़ी में ही वह अपना निवास भी बनाए था। गुरुवार की सुबह वह खाना बनाने के लिए अकोढ़ी कोठी के पास स्थित पेड़ों से लकड़ियां तोड़ रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक वह हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाईन के करंट से चिपककर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई स्वामीनाथ पांडेय ने लोगों से जानकारी लेकर मजदूर के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उसके गांव में पुत्र को भी सूचना दी। बता दें, मृतक की पत्नी की पहले की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें