फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा-पानी न देख गोशाला से छोड़े मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खुर्द में शुक्रवार को अस्थायी रूप से बनाई गई गौशाला में बंद करीब दो सैकड़ा मवेशियों को ग्रामीणों ने ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि अस्थायी गोशाला में मवेशियों के खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं हैं। जिस पर ग्रामीण ही आमने सामने आ गए झगड़े की आशंका को देखते हुए अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। प्रधान प्रतिनिधि रामदास पाल ने कहा कि अस्थायी रूप से बनी गौशाला में मवेशियों के खाने पीने की व्यवस्था नहीं थी और न ही कोई ग्रामीण मदद कर रहा था।

इसलिए उन्हें छोड़ा गया था। उपजिलाधिकारी कालपी सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि ग्रामीणों से भी चारे पानी के लिए चंदे की बात की गई है। फिलहाल मवेशियों को दोबारा गोशाला पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि क्षेत्र की गोशालाओं में खाने-पीने के अभाव में मवेशियों की मौत की भी सूचना से चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें