कुठौंद। थाना क्षेत्र के खरका गांव में बृहस्पतिवार शाम को पांच वर्षीय मासूम बच्चे की नाली में गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी भानुप्रताप यादव का पुत्र पार्थ यादव (05) घर के बाहर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे को मिर्गी की बीमारी भी थी। खेलते समय अचानक वह फिसलकर घर के बाहर बनी नाली में गिर गया। उस समय किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।
कुछ देर बाद जब बच्चा घर के पास दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नाली में बच्चे को नाले में पड़ा देखा, इस पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।