फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुराने यमुना पुल के पास तीन किलोमीटर तक लगा जाम

विज्ञापन
फोटो - 04 यमुना पुल पर एक लेन हो जाने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कालपी। पुराने यमुना पुल में आई तकनीकी खराबी के बाद कानपुर-झांसी हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। भारी वाहनों पर रोक और वैकल्पिक डायवर्जन लागू होने के बावजूद जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। इससे तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारे लग गईं।
विज्ञापन



यमुना पुल पर मरम्मत के चलते दो माह तक डायवर्जन किया गया है। इससे वाहनों को दुर्गा मंदिर मार्ग से मोड़ा जा रहा है, लेकिन संकरे रास्तों और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शाम के समय हालात और गंभीर हो जाते हैं, जब गल्ला मंडी से लेकर कानपुर देहात के पिपरी क्षेत्र तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार यह जाम दो से तीन किलोमीटर तक पहुंच जाता है। इससे यात्रियों को मामूली दूरी तय करने में भी घंटों लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने ओवरब्रिज के चालू होने के बाद लंबे समय तक इस मार्ग पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई थी, लेकिन पुराने यमुना पुल में तकनीकी खराबी आने के बाद हालात फिर बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी कई स्थानों पर स्थिति बिगड़ गई और तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को पहले से अंदेशा था कि एक लेन बंद होने से जाम की स्थिति बनेगी, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें