फोटो- 20-ग्राम भदारी में ग्रामीणों को जानकारी देते जेई अमन पांडे। स्रोत विभाग
कोंच। उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत देने के लिए शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना के तहत शुक्रवार को ग्राम भदारी में बिजली निगम ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) कैंप का आयोजन किया। इसमें 30 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया। विभाग को लगभग तीन लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।
जेई अमन पांडेय ने कहा कि बकायेदार अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाएं, ताकि उन्हें अतिरिक्त ब्याज और जुर्माने से राहत मिल सके। एसडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा। इसमें न केवल ब्याज में छूट मिल रही है बल्कि मूल बिल में भी छूट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि पहले आएं ज्यादा छूट का लाभ पाएं के तहत जल्द से जल्द अपने पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। (संवाद)