फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मरगांया से सवारियां लेकर कदौरा की ओर आ रहा एक ई-रिक्शा शुक्रवार दोपहर बबीना नहर के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके से गुजर रही कोबरा पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा में सवार मरगायां निवासी पूजा (40) पत्नी मुकेश कुमार, ज्ञासी (65), खुशी (20), कुमकुम (18) व चालक शिव कुमार (30) घायल हो गए। अचानक रिक्शा पलटने से चीख-पुकार मच गई। गश्त कर रहे कोबरा जवानों ने रुककर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने पूजा व ज्ञासी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)








खाना खाते समय उल्टियां आने से बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत



कोंच। रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ावली में महिला की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह खाना खा रही थी, तभी अचानक उसे उल्टियां होने लगीं और हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे सीएचसी कोंच ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान संध्या की मौत हो गई।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के बुढ़ावली गांव निवासी दीपक जाटव की पत्नी संध्या (26) की गुरुवार को मौत हो गई। संध्या के भाई विनीत निवासी नकटेला ने बताया कि बहन की मौत अचानक हुई है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। इसलिए उसने पुलिस को सूचना दी है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें