फोटो- 05 बच्चों की दिव्यांगता की जांच करते चिकित्सक। संवाद
उरई। सीएमओ कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित मेडिकल असेसमेंट कैंप में 27 बच्चे अपात्र मिले, जिनका दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बनाया गया। पीएमश्री योजना तहत आयोजित शिविर में 54 दिव्यांग बच्चे पहुंचे थे।
कैंप में आंखों के दो, हड्डी संबंधी चार, मानसिक दिव्यांग 15, पांच सेरेब्रल पाल्सी और एक बहु दिव्यांग बच्चे का प्रमाणपत्र जारी किया गया। एक बच्चे को आंखों के ऑपरेशन के लिए झांसी रेफर किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवदीन चौधरी नेतृत्व में यह कैंप लगा। मेडिकल टीम में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ बीपी सिंह, आर्थो सर्जन डॉ. राम द्विवेदी, नेत्र सर्जन डॉ. जेजे राम, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना विश्वास शामिल थे।
शिविर में स्पेशल एजुकेटर दीपक पांडेय, जगत सिंह पाल, मनीष कुमार, ब्रह्मानंद राजपूत, वर्षा विश्नोई, कपूरी देवी, चंदन कुमार ने विशेष सहयोग किया।