फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशालाओं का होगा विस्तार, किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के 15 गांवों की गोशालाओं की सेहत दो करोड़ 80 लाख रुपये से सुधारी जाएगी। तार फेसिंग, टिनशेड व भूसाघर आदि की कमियां दूर की जाएंगी। किसानों को भी फसल नुकसान से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव गररेही, इकौना, छौंक, अकबरपुर, उसरगांव, बागी, कुशमरा बावनी, परासन, पिपरायां, उकुरवा, बसरेही, मरगांया, चतेला, सुरौला, बरखेरा है। कदौरा ब्लॉक क्षेत्र में आठ न्याय पंचायत हैं। प्रति न्याय पंचायत में दो गोशालाओं का विस्तारीकरण होना है। गोशालाओं में विस्तारीकरण के अंतर्गत 15 से 30 लाख रुपये के इस्टीमेट से टिन शेड बनाए जाने हैं। कई गोशालाओें में तार फेंसिंग और भूसा घर की भी आवश्यकता है।
जेई आरईएस गिरजेश चंद्र का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में अस्थायी और स्थायी 57 गोशालाएं हैं। जिनमें पांच हजार से अधिक गोंवंश हैं।
मनरेगा योजना एवं ग्राम निधि से गोशालाओं का विस्तारीकरण किया जा रहा है। 90 से 95 प्रतिशत मनरेगा से काम होगा। अक्तूबर से पहले कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें