फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के किसानों की स्थिति सुधारने को सरकार संकल्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं तथा इसके लिए कई योजनाएं लागू की गईं हैं तथा दोनों सरकारें बुंदेलखंड के किसानों की स्थिति सुधारने के लिए संकल्पित है। यह बात सांसद ने ग्राम हरदोई राजा में आयोजित किसान पाठशाला में कही।
विज्ञापन


सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के सम्मान के लिए सम्मान निधि योजना लागू की। बुंदेलखंड के किसानों की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक उपज बढ़ाने के लिए किसानों के लिए खाद बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा किसानों को उत्तम बीज 80 प्रतिशत छूट पर दिया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने कहा कि बीज भंडार के गोदाम में तिल, मूंग, सोयाबीन, धान, बाजरा, मूंगफली तथा ढेंचा का बीज अनुदान पर उपलब्ध है।

ढेचा के बीज पर 100 छूट है जबकि अन्य बीजों पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम भैरपाल सिंह, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, सचिव मनीष निरंजन, गोदाम प्रभारी जनवेंद्र सिंह, प्रधान मनोरमा, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, लक्ष्मीकांत शाक्य, सतीश सेंगर, लालाराम गौतम आदि मौजूद रहे। सांसद ने ग्राम हरदोई राजा में गोशाला का भूमि पूजन कर गोशाला की आधारशिला रखी तथा अधिकारियों को इसके शीघ्र निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के बिना चुनाव जीतना असंभव : वर्मा
कोंच। कार्यकर्ताओं के बगैर कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता, कार्यकर्ता ही है जो किसी भी जनप्रतिनिधि की चुनावी नैया पार लगा सकते हैं। भाजपा से पांचवीं बार सांसद बने भानुप्रताप सिंह वर्मा ने गुरुवार को कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। सांसद ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सदैव ऋणी रहेंगे क्योंकि उनके अथक परिश्रम का ही नतीजा है कि वह इस संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार चुन कर संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे हैं। आशीर्वाद गेस्ट हाउस में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन ने की। संचालन कमलेश चोपड़ा ने किया। प्रो. वीरेंद्र सिंह, अवध शर्मा बब्बा, ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, अंजू अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, बालकदास पाल, विनोद अग्निहोत्री, सुनील लोहिया, राजेंद्र कुंवरपुरा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें