फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी को दरकिनार कर 35 बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में हर वर्ग के रक्तदाताओं में जोश नजर आया। प्रतिदिन बढ़ते तापमान के बीच रक्तदाताओं का उत्साह चरम पर रहा। शिविर में कुल 35 महादानियों ने रक्तदान किया और 40 ने रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में ब्लड कमांडो फाउंडेशन का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


यूं तो रक्तदान शिविर का समय सुबह दस बजे निर्धारित था पर ब्लड कमांडो फाउंडेशन के प्रभारी शुभम अग्रवाल के साथ रक्तदाता शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खड़े नजर आने लगे थे। फिर जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ता गया, वैसे ही रक्तदाताओं का जोश भी बढ़ता गया। सभी वर्गों और उम्र के लोगों में जोश दिखाई दे रहा था।

जिन्हें किसी कमी के कारण रक्तदान नहीं करने दिया गया वे भी ब्लड बैंक से मायूस होकर लौटे नहीं बल्कि वहीं खड़े होकर आने वाले रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते रहे। शिविर का शुभारंभ सीएमओ अल्पना बरतारिया ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान से न सिर्फ हम किसी का जीवन बचा सकते है बल्कि स्वयं भी स्वस्थ रहते हैं। दोपहर बारह बजे तक रक्तदाताओं की संख्या बीस के आंकड़े पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन


शिविर में जहां कई युवा छात्र-छात्राएं रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं वहीं कई बुजुर्ग महिला व पुरुषों ने अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान किया। शिविर में जहां 20 वर्षीय तरुण प्रताप ने रक्तदान किया तो 49 वर्षीय सुधा अग्रवाल भी पीछे नहीं रहीं। इतना ही नहीं पहली मर्तबा से लेकर सातवीं और आठवीं बार रक्तदान करने वाले भी शिविर में शामिल होकर महादानी बने। शिविर में कुल 40 रजिस्ट्रेशन हुए तो 35 मतदाताओं ने रक्तदान किया। अमर उजाला की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। महादानियों ने भी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें