फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और स्टाफ को नदारद देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ छिरिया सलेमपुर में जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय में स्टाफ के न मिलने पर नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अस्पताल में गंदगी देखकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया तो चिकित्सालय पूरा स्टाफ गैरहाजिर मिला। हालांकि डीएम के आने की सूचना पर एएनएम विजय लक्ष्मी, फार्मासिस्ट जसराज तथा चौकीदार रामबाबू मौके पर आ गए।

चिकित्सालय में इमरजेंसी सेवाएं न होने पर नाराजगी व्यक्त तथा ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद महिलाओं से बातचीत की। चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा मौके पर मौजूद एसडीएम भैरपाल सिंह को निर्देश दिया है कि वह समय समय चिकित्सालय का निरीक्षण करते रहें तथा व्यवस्थाएं बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें