फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार वोल्ट का करंट उतरा, उपकरण फुंके

विज्ञापन
घर में फुके पड़े विद्युत उपकरण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। बिजली सब स्टेशन की मशीनें जर्जर होने से बुधवार को एचटी लाइन 11 हजार वोल्ट का करंट उतर गया। इससे कई घरों के बिजली उपकरण कूलर, पंखे, एसी, फ्रिज, टीवी आदि फुंक गए। हफ्ते भर में ऐसा दूसरी बार हुआ है। कई लोगों को करंट के झटके भी लगे। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

जिस समय घरों में उतरा तब स्वरित पटेल घर में टीवी पर कार्टून के कार्यक्रम देख रहा था। उसने टीवी बंद करना चाहा तो करंट से वह जमीन पर गिर गया। पापा की दुकान पर बैठे आठ वर्षीय सौम्या पाटकर को भी करंट का झटका लगा।
लोगों का आरोप है कि एसडीओ और जेई के निवास उरई मे होने से उपकेंद्र की निगरानी नहीं हो पाती है। उप केंद्र से करीब 40 गांव की सप्लाई को चलाने का जिम्मा है। बताया जाता है कि जर्जर हालत में चल रही ओसीबी की हालत इतनी दयनीय है कि उप केंद्र पर काम करने वाले ऑपरेटर भी अपनी जान पर खेलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें