-सृमूहिक विवाह कार्यक्रम में जुटे अतिथिगण
- फोटो : ORAI
कोंच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को विकास खंड नदीगांव में 101 कन्याओं के हाथ पीले हुए। कुछ दूल्हों की तो बाजे गाजे के साथ बरात भी विवाह स्थल पर पहुंची और पूरे विधि विधान से उसकी अगवानी भी की गई। एक-एक कर जोड़े मंच पर पहुंचे और 88 जोड़ों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली तो बरातियों और जनातियों ने भी उन पर फूल बरसाए। वहीं 13 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा इलाकाई लोगों की भी काफी भीड़ रही।
नदीगांव के कृपालसिंह दादी महाविद्यालय में इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का विकास खंड नदीगांव का कार्यक्रम हुआ। इसमें 88 जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम ली। सांसद ने कहा, केंद्र की मोदी और प्रदेेश की योगी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। इनका लाभ देश प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्रसिंह बनाजी, जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष सुमन देवेन्द्र निरंजन, विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमला रानी, सामाजिक एकता उत्थान एकता समिति के प्रबंधक अभिमन्यु सिंह डिंपल, दिलीप दुबे, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, शंभूदयाल चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजीव चौधरी आदि ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अधिकारियों में सीओ कोंच राहुल पांडे, ईओ नगर पंचायत प्रद्युम्नकुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, बीडीओ दीपक यादव, परमाल सिंह, माताप्रसाद जरौलिया, एसएचओ नदीगांव रूपकृष्ण त्रिपाठी, एसएचओ एट विनय दिवाकर, एसएचओ कैलिया महेेश कुमार आदि रहे।