फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई: प्रवेश फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ी

Wed, 17 Apr 2013 11:17 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2013-14 में दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्म मिलने और जमा करने की तिथि 24 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


चौकाघाट आईटीआई के प्राचार्य एसबी सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए तिथि बढ़ाई गई है। ग्रुप ए और बी की परीक्षा दो जून को होगी।

अभ्यर्थी सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 26 अप्रैल तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह नौ से 11 बजे तक ग्रुप ए की परीक्षा और दो से चार बजे तक दूसरी पाली में ग्रुप बी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


ग्रुप ए में सामान्य ज्ञान के 30, विज्ञान और गणित के 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 सवाल चार अंक के पूछे जाएंगे।

इसी तरह, ग्रुप बी में प्रारंभिक गणित और विज्ञान से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, सामान्य ज्ञान के 30 और हिंदी व्याकरण एवं अंग्रेजी व्याकरण के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें