फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झलकियां: सपा रैली के कुछ दिलचस्प नजारे

Fri, 24 Jan 2014 12:29 AM IST
शैलेश शुक्ला/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के रामबाग में सपा की देश बचाओ, देश बनाओ रैली के दौरान पूरा मैदान पार्टी के झंडे और पोस्टरों से पट गया था। आसमान में कई बडे़-बड़े गुब्बारे उड़ाए गए थे। इन गुब्बारों पर सपा का लाल और हरा झंडा, चुनाव चिह्न साइकिल और पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बड़ी-बड़ी तस्वीरें बनी हुई थीं। ये गुब्बारे दूर से ही दिखाई दे रहे थे। इससे रैली में वाराणसी के अलावा अन्य जिलों से आने वाले बाहरी लोगों को काफी सहूलियत हुई।
विज्ञापन


महंगाई चरम पर, बेरोजगारी भत्ता बढ़ाए सरकार
रैली में आए कई सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों को मिलने वाले भत्ते को एक हजार को बढ़ाकर चार हजार रुपये करने की मांग की। उनका कहना था कि महंगाई चरम पर है। रोजमर्रा की जरूरत के सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में एक हजार रुपये से गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

नेताजी को नहीं देख सके कई कार्यकर्ता

रैली में मुख्य मंच को काफी नीचा बनाया गया था जिससे मैदान में दूर बैठे कार्यकर्ताओं को नेताजी को देखने में काफी परेशानी हुई। हालांकि बड़ी सी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी साबित हुई।

युवाओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह
रैली स्थल पर युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आसपास के कई जिलों से आए समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं पूरे कार्यक्रम के दौरान बेहद सक्रिय रहे। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव के भाषण के दौरान युवा कार्यकर्ताओं के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन

नेताजी की एक झलक पाने को लोग रहे बेताब

रैली स्थल पर हेलीकाप्टर के उतरते ही नेताजी की एक झलक पाने के लिए लोग खड़े गए। इस दौरान मुलायम सिंह जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद जैसे नारों से रैली स्थल गूंज उठा।

मंच पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खां के आते ही उत्साहित कार्यकर्ता मंच की ओर टूट पड़े। पुलिस को उन्हें संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी मीडिया गैलरी, हेलीकाप्टर के पास बनी बैरिकेडिंग और सैकड़ों कुर्सियां टूट गईं। ढोल नगाड़ों और लोकगीतों से रैली स्थल गूंजता रहा।

रैली स्थल से नेताओं के जाने बाद कार्यकर्ताओं ने कहा चलो, कम से कम गुब्बारे ही घर ले चलें। नेता लोग गए अब पुलिस से मत लगना। नहीं तो पुलिस किसी की नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें