फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उ.प्र में छिपे हैं इंडियन मुजाहिदीन के फरार आतंकी

Fri, 29 Nov 2013 11:05 AM IST
संजय श्रीवास्तव, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के 15 आतंकी उत्तर प्रदेश में छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन


इस संबंध में गृह मंत्रालय की नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे पुलिस अफसरों और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

खुफिया एजेंसियों ने खोजबीन शुरू करने के साथ ही पुलिस के सर्किल अफसरों और थानेदारों से सतर्कता रखने को कहा गया है।

इंडियन मुजाहिदीन के 15 आतंकी फरार चल रहे हैं। इन फरार आतंकियों में एक पाकिस्तानी, पांच यूपी, दो बिहार, तीन झारखंड, दो कर्नाटक और एक-एक महाराष्ट्र और पश्चिमी बंगाल के हैं।

इनमें से पांच आतंकी बोधगया और पटना में किए गए सीरियल बम विस्फोट में शामिल रहे थे। गृह मंत्रालय की ओर से फरार आतंकियों पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


ये आतंकी यूपी में छिपे हो सकते हैं ऐसी खुफिया सूचनाएं हैं। एनआईए ने 19 नवंबर को अलर्ट जारी कर खुफिया एजेंसियों से इंडियन मुजाहिदीन के फरार आतंकियों को तलाशने का निर्देश दिया है। इसके लिए आतंकियों का हुलिया और फोटो भी जारी किया गया है।

इसमें पुलिस और पब्लिक की मदद लेने के लिए भी कहा गया है। एलर्ट जारी होने के बाद आईबी, इंटेलीजेंस और एलआईयू समेत सभी खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई और गोपनीय तरीके से तलाश शुरू कर दी गई है।

होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, मॉल, हवाई अड्डा, सेंट्रल जेल और प्रमुख स्थानों पर खुफिया निगरानी बढ़ा दी गई है। एलआईयू की ओर से एसपी सिटी और एसपी देहात को पत्र भेजकर सर्किल अफसरों थानेदारों को कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


एलआईयू के डिप्टी एसपी नागेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि एनआईए ने सभी जिलों को अलर्ट का मैसेज भेजा है। इसे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित कराया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें