फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEE : काउंसलिंग में जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर

Sun, 30 Jun 2013 02:28 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर में बीटेक, बीआर्क, बीफार्मा और मैनेजमेंट आदि कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में चयनित अभ्यर्थियों की इस बार ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


मोबाइल पर भेजा जाएगा ओटीपी
काउंसलिंग के लिए 128 वेरिफिकेशन केंद्र होंगे और यहीं अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच होगी। इसके बाद उन्हें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा भेजा जाएगा। इस ओटीपी के जरिए अभ्यर्थी आगे इंटरनेट के माध्यम से अपनी च्वाइस लॉक करेंगे। इसके बाद मेरिट के अनुसार उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी।

च्वाइस लिस्ट लंबी रखने की मिली छूट
अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक च्वाइस बताने की छूट दी गई है। वह अपनी रैंक को वेबसाइट www.seeuptu.nic.in पर देख सकेंगे। जो अभ्यर्थी इंटरनेट से अपनी च्वाइस लॉक नहीं कर पाएंगे, उन्हें वेरिफिकेशन सेंटर पर बनी हेल्प डेस्क से अपनी प्रक्रिया पूरी करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


काउंसलिंग जल्द ही शुरू होगी
जीबीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो.दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि काउंसलिंग की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है क्योंकि अभी तक एआईईईई की अंतिम मेरिट जारी नहीं हुई है। एसईई की 20 प्रतिशत सीटें एआईईईई से भरी जाती हैं इसलिए हम काउंसलिंग शुरू नहीं कर सकते।

च्वाइस के लिए मिलेंगे आठ दिन
अभ्यर्थियों को अपनी च्वाइस बताने के लिए आठ दिन का मौका दिया जाएगा। इस बीच अभ्यर्थी अपनी ज्यादा से ज्यादा च्वाइस बताएंगे और उसे ऑनलाइन सेव भी कर सकेंगे। आठ दिन बाद उनकी च्वाइस को अंतिम माना जाएगा।

वेबसाइट पर होगा पूरा ब्यौरा
प्रो.यादव कहते हैं कि इस बार वेबसाइट पर मेरिट के अनुसार सीटों का पूरा ब्यौरा रहेगा। साथ ही पिछले साल के रैंक वालों को मिले एडमिशन की लिस्ट भी होगी जिससे अभ्यर्थी अंदाजा लगा सकें कि उन्हें कम से कम कितनी च्वाइस बतानी है।

इसके बाद सेलेक्टेड सूची जारी होगी और अभ्यर्थी कॉलेज में जाकर दाखिला ले लेगा।

बनाए गए 128 वेरिफिकेशन सेंटर
लखनऊ- आईईटी सीतापुर रोड, बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रामेश्वरम इंस्टीट्यूट, श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज, शेरवुड कॉलेज, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अंसल टेक्निकल सेंटर, जीसीआरजी मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आरआर इंस्टीट्यूट ऑफ माॅडर्न टेक्नोलॉजी, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस, एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अंबालिका इंस्टीट्यूट, यशराज इंस्टीट्यूट, गोमती नगर, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी।
बाराबंकी- सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, शेरवुड कॉलेज, एशिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सेठ विशंभर नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी।
विज्ञापन

फैजाबाद/गोंडा- फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट, नंदनी नगर टेक्निकल कैंपस।
उन्नाव- सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज।
सीतापुर- आईईटी रासोरा।
सुल्तानपुर- कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंसेज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें