फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी-भांजे ने पहले बनाए नाजायज संबंध, फिर बेरहम प्लान

Thu, 29 Aug 2013 08:14 AM IST
मोदीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में शर्ट कारोबारी तसलीम की हत्या उसकी पत्नी और भांजे ने की थी। बुधवार को हत्याकांड का सात घंटे बाद ही खुलासा कर दिया। मंगलवार शाम छह बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


रात दो बजे पुलिस ने खुलासा करने के साथ ही आरोपी पत्नी और भांजे को भी गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के भाई शाहिद सैफी ने दोनों हत्यारोपियों में अवैध संबंध बताते हुए दोनों को नामजद कर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद कर ली है। हत्या से पूर्व आरोपी पत्नी तबस्सुम ने फ्रूटी (जूस) में नींद की गोलियां देकर तसलीम को बेहोश कर दिया था। इसके बाद मेरठ रवाना हो गई थी।
विज्ञापन


बाद में भांजे नौशाद ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर तसलीम की हत्या कर दी थी। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस की जांच टीम को पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।

मानवतापुरी कालोनी में हुई हत्या की वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया था कि हत्या में प्रयुक्त हथियार को लेकर पुलिस संशय में थी।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी गई। दिनभर में 19 बार मृतक के भांजे नौशाद निवासी सारा रोड की कॉल और मेसेज मिले। तबस्सुम और नौशाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की। दोनों ने हत्या का गुनाह कबूल किया।

एसपी देहात ने बताया कि नौशाद मामा तसलीम के साथ रेडीमेड शर्ट का कारोबार करता था। वह अक्सर तसलीम के घर पर रहता था। करीब एक साल पहले नौशाद और तबस्सुम के बीच संबंध बन गए थे।

इसके चलते दोनों ने तसलीम को खत्म करने की योजना बनाई। पांच दिन पूर्व नौशाद गोविंदपुरी स्थित एक मेडिकल स्टोर से इक्टीविन नामक 10 नींद की गोलियां लाया और तबस्सुम को दीं। मंगलवार को तबस्सुम ने गोलियां पीसकर जूस में मिलाईं और तसलीम को पिला दीं। फिर मेरठ रवाना हो गई।

नौशाद ने तबस्सुम को गोविंदपुरी बस स्टैंड पर छोड़ा और तसलीम के मकान में वापस आया। तसलीम को बेहोश देख उसने लोहे की राड से उस पर ताबड़तोड़ वार किए।

हत्या करने के बाद तबस्सुम को सूचना कर नौशाद साहिबाबाद एमएमएस मॉल्स में फिल्म देने रवाना हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर मकान के बाथरूम की छत से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड बरामद कर ली है।

आरोपी बोला, मामा के थे अवैध संबंध
गिरफ्तार भांजे नौशाद का कहना है कि मृतक मामा के परिवार की कई युवतियों से अवैध संबंध थे। इसके चलते तबस्सुम भी परेशान थी। इसी कारण उसने मामा की हत्या की है। उधर, मृतक के भाई शाहिद सैफी निवासी पावली खास मेरठ ने अवैध संबंध बताते हुए तबस्सुम और नौशाद के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गोद ली थी इन्या
तसलीम का तबस्सुम से 2006 में निकाह हुआ था। तबस्सुम उस समय एलएलबी कर रही थी। रिश्तेदारी में होने के कारण दोनों में पहले प्यार और बाद में निकाह हुआ था। 2009 में तसलीम मोदीनगर आकर रहने लगा था। निकाह के सात साल बाद भी औलाद नहीं होने पर उन्होंने इन्या को गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें