फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी का कराया गैंगरेप और फिर कर दिया सौदा

Tue, 01 Jan 2013 09:28 AM IST
शामली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रिश्ते, विश्वास और महिला की अस्मत को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। पहले युवक ने युवती से प्रेम विवाह किया और फिर उसकी इज्जत को अपने दोस्तों के सामने परोस दिया। पत्नी इन बातों से सदमे में थी लेकिन दरिंदे पति ने उसे तीन युवकों को बेच दिया। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर युवती थाने पहुंची और पूरा मामला बताया। पुलिस ने एक युवती सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके सभी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

              
कांधला क्षेत्र की रहने वाली युवती सोमवार शाम बदहवास हालत में कोतवाली पहुंची। पूछताछ में युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात बागपत के गांव बामनौली निवासी अरुण से हुई थी। अरुण ने बताया था कि वह नोएडा में नौकरी करता है। बातचीत बढ़ने पर अरुण ने झांसे में लेकर 19 फरवरी को बड़ौत में उसके साथ शादी का रजिस्ट्रेशन कराया और 20 सितंबर को बाकायदा शादी कर साथ लेकर नोएडा रहने लगा।

वहां युवती को अरुण के बेरोजगार होने का पता चला तो उनके बीच विवाद रहने लगा। इसके बाद अरुण युवती को लेकर अपने गांव चला आया। वहां 27 दिसंबर को अरुण की सहमति से उसके दोस्तों गौरव और अमित ने युवती से गैंगरेप किया। इसके बाद उसे हरियाणा निवासी तीन युवकों को दो लाख रुपये में बेच दिया। हरियाणा ले जाते समय युवती किसी तरह बचकर कोतवाली पहुंची।  
विज्ञापन


पुलिस ने अरुण के साथ ही उसके दोस्तों गौरव, अमित तथा भूपेंद्र, मनोज और प्रिया के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही मामले की असलियत का पता चल पाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें