फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाहत में बीवी अपने दोस्तों को सौंपी

Wed, 10 Apr 2013 01:38 AM IST
बिजनौर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की चाहत में अंधे बने पति ने अपनी बीवी को अपने दो दोस्तों को सौंप दिया। महिला ने पति सहित तीनों के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। मामला उत्तरप्रदेश के बिजनौर इलाके का है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसके माता पिता की मौत बचपन में हो गई थी। दस वर्ष पूर्व उसके भाईयों ने ही उसका विवाह किया था। उसके तीन पुत्रियां होने पर उसका पति उसे बेटे को जन्म देने के लिए प्रताड़ित करता था और कहीं से भी उसे बेटा लाकर देने की बात कहता था।

उसके पति ने उससे धोखे से तलाक के कागजात पर साइन भी करा लिए थे। कुछ माह पूर्व उसके पति ने उसको घर से निकाल दिया था और वह अपने भाई के पास रहने लगी।

महिला के अनुसार दस जनवरी को उसका पति अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से उसे लेने आया और बच्चियों को परवरिश का हवाला देकर उसे साथ चलने को मना लिया।

बिजनौर पहुंचने पर बैराज का पुल पार करके उसके पति ने गाड़ी जंगल में मुड़वा दी जहां पति ने उसे अपने दोनों दोस्तों के हवाले कर दिया और तीनों ने उससे दुराचार किया। बाद में वे उसे वहीं छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब वो रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसे मामला दूसरे प्रदेश का बताते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें