फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर हुई पुलिस अधिकारी पर हमले की कोशिश

Sun, 24 Mar 2013 12:28 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस अधिकारी पर हमले की कोशिश हुई है। पुलिस अधिकारी के साथ धक्कामुक्की की गई और उन्हें दौड़ा लिया गया।
विज्ञापन


हमले की कोशिश देख उन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। प्रतापगढ़ में हुई डीएसपी जिया उल हक की हत्या के बाद इस मामले से सनसनी फैल गई है।

इलाहाबाद में शुक्रवार की रात सिविल लाइंस इलाके के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिराज अहमद खां से कुछ लोग भिड़ गए। नशे में धुत एक शख्स ने सीओ की वर्दी पकड़ गाली-गलौज की।

उन्होंने सीओ के साथ धक्कामुक्की की और उन्हें दौड़ा लिया। हमले की कोशिश देख सीओ को वहां से भागना पड़ा। वारदात के वक्त वहां एक अन्य सीओ समेत चार थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन


दो घंटे पहले सीओ ने संभाला था चार्ज

सीओ सिराज अहमद ने शुक्रवार को वारदात से दो घंटे पहले ही चार्ज संभाला था। सीओ के चार्ज संभालने से नाराज कुछ दबंगों उन पर हमले की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'तुम्हे सिविल लाइंस का चार्ज कैसे मिल गया, भाग जाओ, तुम्हे सिविल लाइंस में रहने नहीं दिया जाएगा।'


गौरतलब है कि शुक्रवार तक सीओ सिविल लाइंस का चार्ज ज्ञानेंद्र कुमार के पास था। उनका तबादला प्रतापगढ़ हो गया। फतेहपुर में खागा सीओ रहे सिराज अहमद का तबादला इलाहाबाद हुआ।

शुक्रवार की रात एसएसपी मोहित अग्रवाल ने सिराज अहमद को सिविल लाइंस सर्किल का चार्ज दिया। रात नौ बजे सिराज अहमद ने चार्ज संभाला।

सुरक्षा का जायजा लेने गए थे सीओ

दरअसल शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना चल रही थी। पांच थानों की फोर्स हाईकोर्ट के पास तैनात थी।

चार्ज लेने के बाद सीओ ने थाना प्रभारियों की बैठक की और सुरक्षा का जायजा लेने हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर चौराहा पहुंच गए।

इसी बीच लगभग 20 से 25 लोगों ने सीओ को घेर लिया। उस भीड़ में आगे चल रहा शख्स नशे में था। वह सीओ को देखते ही ललकारने लगा। उनकी वर्दी पर लगी नेट प्लेट नोंचने की कोशिश करते हुए धक्कामुक्की भी की।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरनाथ यादव, एसओ मुट्ठीगंज अब्दुल सत्तार, एसओ धूमनगंज धर्मेंद्र प्रताप, एसओ शिवकुटी बीके सिंह दौड़ पड़े। फोर्स ने भीड़ को रोका लेकिन एक शख्स ने सीओ से धक्कामुक्की कर हमले की कोशिश की।

उसने सीओ को धमकी देते हुए कहा, 'सिविल लाइंस में दिखाई मत देना, यहां रहने नहीं देगे।' धक्कामुक्की और धमकी के बाद सीओ ने दौड़ लगा दी। वह दौड़ते हुए अपनी गाड़ी में बैठे और थाने की तरफ निकल भागे।
विज्ञापन


सीओ पर हमले की कोशिश से हंगामा मच गया। मामले की जानकारी डीआईजी एन रविंद्र और एसएसपी मोहित अग्रवाल को दी गई। सीओ का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। एसएसपी को लिखित शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें