फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चार भाइयों ने मिलकर किया उसका गैंगरेप

Mon, 08 Jul 2013 05:37 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे अंदाजा भी नहीं था कि उस रात उसके साथ क्या होने वाला है। उसे अपने घर में कभी डर नहीं लगता था।
विज्ञापन


अक्सर वह रात छत पर अकेली ही सो जाती थी। शनिवार रात भी उसने ऐसा ही किया।

होमवर्क पूरा करके वह छप पर सो गई। फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह ताउम्र नहीं भुला पाएगी...

आजमगढ़ का मामला
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात छत पर सोई किशोरी से गैंगरेप किया गया। किसी तरह से वहशियों से मुक्त होकर किशोरी ने शोर मचाया।

पांच युवकों ने किया बलात्कार
जब तक परिवार के लोग छत पर पहुंचते आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने थाने में पांचों युवकों के विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


साथ ही पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। नामजद आरोपियों में चार सगे भाई हैं।

छत फांदकर आए थे पांचों दरिंदे
पीड़िता किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार की रात उसके परिवार के सदस्य नीचे सोए हुए थे। जबकि किशोरी अपने घर की छत पर अकेली सोई थी। उसका मकान गांव के अन्य कई घरों से सटा हुआ है।
विज्ञापन


और फरार हो गए दरिंदे
घरों की छत आपस में सटे होने का फायदा उठाते हुए आधी रात को चार सगे भाई समेत पांच युवक उसके पास आ गए। किशोरी से दुष्कर्म किया। जब तक परिवार के लोग पहुंचते, सभी फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें